Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी जयंती पर उन्हें किया नमन


रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान शासक और योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने छत्रपति शिवाजी के साहस और पराक्रम को याद करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज को स्मरण करते समय सदैव एक आत्मविश्वास और शौर्यता से भरे व्यक्तित्व की तस्वीर उभरती है। छत्रपति शिवाजी का शौर्य और व्यक्तित्व आज भी हजारों लोगों को प्रेरित करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय